केजरीवाल माडल ही विकास माडल : संजय सिंह
जागरण संवाददाता गाजीपुर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश क
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का बलिया जाते समय शनिवार को सैदपुर तहसील मुख्यालय एवं महाराजगंज बाइपास पर स्वागत किया।
संजय सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बने और साथ ही भ्रष्टाचारियों से मुक्त हो। दिल्ली का केजरीवाल माडल ही विकास माडल है। आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है और यहां भेदभाव नहीं होता। इस अवसर पर नागेंद्र शर्मा, जावेद अहमद, राजेंद्र नाथ एडवोकेट, नागेंद्र यादव, इमरान खान, सलमान, राहुल, तारिक सिद्दीकी एडवोकेट, हामिद खान, सुभाष मौर्य, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, शुभम मौर्य, जितेंद्र मौर्य, दिनेश मौर्या व अश्वनी कुमार आदि थे।