Move to Jagran APP

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाई जयंती

गाजीपुर जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से गुरुवार को कैंप कार्यालय रजदेपुर में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का जन्मदिवस धूमधाम से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 06:12 PM (IST)
शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाई जयंती
शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाई जयंती

जासं, गाजीपुर : जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से गुरुवार को कैंप कार्यालय रजदेपुर में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का जन्मदिवस शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. हार्डिकर जी का जन्म सात मई 1889 को हुआ था। वह बचपन से ही दूर²ष्टि वाले व्यक्ति थे और उन्होंने कांग्रेस को आंतरिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए एक जनवरी 1924 को  कांग्रेस सेवादल की स्थापना की। आज जिस तरीके से हमारी नेता प्रियंका गांधी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए मेहनत कर रही हैं, हम सेवादल के लोग उनके कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मिलिद कुमार सिंह, मंसूर आलम राईनी, राजेश कुमार गुप्ता प्रांशु पासवान, श्याम कुमार गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, नेयाज अहमद  आदि कार्यकर्ता रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.