घर नहीं लौटा खेलने निकला किशोर
एक पखवाड़े बाद भी घर वापस ना आने से परिजन परेशान
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 09:13 PM (IST)
घर नहीं लौटा खेलने निकला किशोर
जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर): क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव के साजन वनवासी का 12 वर्षीय पुत्र पिछले 25 जुलाई को घर से खेलने के लिए अपने साथियों संग निकला, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। इसको लेकर स्वजन परेशान हैं। स्वजन ने बतया कि साजन वनवासी घर से अपने साथियों संग खेलने के लिए निकला जो देर शाम तक वापस नहीं आया। पुलिस में गुमशुदी दर्ज कराने के बाद भी अभी तक उसका कोई पता नहीं लगने से घर के लोग काफी परेशान हैं। उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव हपने हमराहियों संग खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बाद कोई पता नहीं चला। रामाश्रय यादव ने बताया कि साजन अभी नाबालिग है। उसकी तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें