प्रमासपा ने उठाया महंगाई का मुद्दा
जासं जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान पर प्रगतिशील मानव सम
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 08:54 PM (IST)
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की जनसभा हुई। इस दौरान पार्टी को मजबूती बनाने पर बल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद्र बिद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शोषण, भ्रष्टाचार चरम पर है। सभी पार्टियों ने पिछड़ो को ठगा है। राष्ट्रीय महासचिव अंजू कुशवाहा, राजवंश बिद, यशपाल सिंह, सीता राम बिद, रामजतन बिद, दूधनाथ बिद, शिव कुमार बिद, मदन मुरारी बिद आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें