विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IPS संतोष सिंह, जो संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान? यूपी के गाजीपुर से है कनेक्शन

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:17 PM (IST)

आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की सुरक्षा का डीआईजी नियुक्त किया गया है। गाजीपुर के रहने ...और पढ़ें

संतोष सिंह

संतोष सिंह

HighLights

  1. IPS संतोष सिंह दिल्ली मेट्रो सुरक्षा के डीआईजी बने।

  2. गाजीपुर के मूल निवासी, छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी।

  3. पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव रखते हैं।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी तैनात किया गया है। संतोष सिंह जनपद के देवकली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा के पुत्र हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष है।

संतोष सिंह को पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। वह छत्तीसगढ़ के नौ जिलों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के पद पर रह चुके हैं। सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

11 जिलों में विभिन्न पदों पर तैनात रहे संतोष सिंह सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं। वह हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे।

अब उन्हें दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व मिला है। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों को जोड़ती है।

व्यापक नेटवर्क और बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। हाल में 17 सितंबर को मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें- यूपी की सड़कों पर उतरा एक और 'महाट्रक', 162 पहियों पर लेकर चल रहा विशालकाय न्यूक्लियर टरबाइन