गड़ही में डूबने से ननिहाल आई मासूम की मौत
जासं भांवरकोल (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में गुरुवार को गड़ही में डूबने से ननिहाल आई स्वरागिनी (5) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोन-बिलखने की आवाज से गांव में मातम पसर गया।
जासं, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में गुरुवार को गड़ही में डूबने से ननिहाल आई स्वरागिनी (5) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग ढांढस बंधाते रहे।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बथोर गांव निवासी मुकेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री स्वरागिनी अपनी मां सोनी के साथ तीन दिन पूर्व ननिहाल आई थी। दोपहर में घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिजन मासूम की तलाश करने लगे। किसी की नजर घर के सामने गड़ही में उतराए शव पर पड़ी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मृतका के पिता भी मौके पर पहुंच गए व पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर गांव चले गए।