इस सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बेलगाम
गाजीपुर समाजवादी पार्टी की च्देश बचाओ-देश बनाओज् पदयात्रा
इस सरकार में महंगाई व बेरोजगारी बेलगाम
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: समाजवादी पार्टी की ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ पदयात्रा बुधवार को नौवें दिन सादात से झोटारी पहुंची। पदयात्रा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव व जखनियां विधानसभा के प्रभारी त्रिवेणी राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि कार्यकर्ताओं का यह संघर्ष जाया नहीं जाएगा। 14अगस्त को भाजपा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाकर भरे घावों को कुरेद रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी शरणार्थियों को कश्मीर में पुनर्स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन आठ वर्षों से देश की सत्ता पर आसीन भाजपा सरकार एक भी कश्मीरी परिवार को पुनर्स्थापित नहीं कर पायी। रोज कश्मीर में हत्याएं हो रही हैं। आगे कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में
मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। पदयात्रा में भानु यादव, विजय बहादुर यादव, धर्मदेव यादव, गोपाल यादव, संजय कन्नौजिया, कमलेश यादव, सुनील यादव, राघवेन्द्र यादव, अफजल अली, अमित ठाकुर, संतोष यादव, रामाशीष यादव, आजाद राय, अक्षय यादव, अविनाश पांडेय व संदीप आदि शामिल थे।