विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Þ मेरे साईं ' में हिमांशु केशव के किरदार में

By JagranEdited By:
Published: Fri, 11 Oct 2019 10:55 PM (IST)

गाजीपुर हिमांशु राय सोनी टीवी चैनल पर आ रहे Þमेरे साईंमें केशव कुलकर्णी का किरदार निभा कर धूम मचा रहे ...और पढ़ें

Þ मेरे साईं ' में हिमांशु केशव के किरदार में
Þ मेरे साईं ' में हिमांशु केशव के किरदार में

जासं, गाजीपुर : हिमांशु राय सोनी टीवी चैनल पर आ रहे मेरे साईं में केशव कुलकर्णी का किरदार निभा कर धूम मचा रहे हैं। भांवरकोल ब्लाक के शेरपुर कला गांव निवासी हिमांशु राय बीते 30 सितम्बर से अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व वह विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले सीरियलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

'मेरे साईं' सीरियल में हिमांशु को केशव कुलकर्णी का रोल अदा करने का अवसर मिला है। इसकी शूटिग तीन माह पूर्व से ही शुरू थी। हिमांशु मुहम्मदाबाद क्षेत्र के स्कूलों से पढ़ लिखकर अपने हुनर को बखूबी पेश करके प्रसंशा बटोर रहा है। हिमांशु 2015 मायानगरी मुम्बई पहुंचे थे। उन्होंने स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल तू मेरा हीरो है में एक छोटे से किरदार के साथ ऐक्टिग कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद सीरियल ये वादा रहा, चंद्र नंदनी, क्राइम पेट्रोल, क्राइम अलर्ट, सावधान इंडिया में भी अभिनय किया। हिमांशु मुहम्मदाबाद सरस्वती शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा के दौरान उन्होंने कई बार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शानदार अभिनय करके धमाल मचाया था। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह एक्टिग के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल कर सकते हैं। हिमांशु ने बताया कि ऐक्टिग के क्षेत्र में कैरियर बनाने को लेकर बाबा बृजनारायण राय, बड़े पिता चौधरी दिनेश चंद्र राय, माता पूनम राय, पिता प्रकाश चंद्र राय और बड़े भाई नीरज राय ने सदैव प्रोत्साहित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।