Move to Jagran APP

मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

गाजीपुर : नग सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देर रात से ही शुरू हो गया जो दूसरे दिन शनिवार को भी होता रहा। गंगा मैली न हो इसके लिए विभिन्न् स्थानों पर प्रशासन की ओर से कृतिम पोखर का निर्माण कराया था। नगर के स्टीमरघाट एवं राजागंज घाटों पर बने कृतिम पोखरा में मां दुर्गा का प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:15 PM (IST)
मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की देर रात से ही शुरू हो गया जो दूसरे दिन शनिवार तक चलता रहा। गंगा मैली न हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन की ओर से कृत्रिम पोखरे का निर्माण कराया था। नगर के स्टीमरघाट एवं रजागंज घाटों पर बने कृत्रिम पोखरा में मां दुर्गा का प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।

loksabha election banner

भक्तों ने बैंडबाजों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें भक्त माता का जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते घाटों पर पहुंचे। उसके बाद वहां पर बने कृत्रिम पोखरा में पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया। सैदपुर नगर समेत ग्रामीण अंचलों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं शनिवार को जौहरगंज में देवकली पंप कैनाल नहर में विसर्जित की गई। पूजा समितियों के पदाधिकारी व श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए नहर तक पहुंचे। जय दुर्गा मईया के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हालांकि कुछ पूजा समितियों ने अभी भी मूर्तियां विसर्जित नहीं की गई। उनके द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। सादात : नगर में छह जगहों पर स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर शाम देवकली पंप नहर की शाखा में हुआ। डीजे की धुन पर युवा द्वारा थिरकते व जयकारे लगाते चल रहे थे। इस मौके पर पंडाल के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद के रूप खिचड़ी व हलवा आदि वितरण किया। जखनियां : कस्बा समेत ग्रामीण अंचलों में स्थापित प्रतिमा को को नहर में विसर्जित की गई। पूजा समिति के लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।

--- जुगाड़ गाड़ी के इंजन में लगी आग

जखनियां : क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन हेतु जुगाड़ गाड़ी मंगायी गयी थी। अभी दुर्गा प्रतिमा को उठाकर जुगाड़ गाड़ी पर रखने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच चालक ने जुगाड़ गाड़ी का इंजन चालू किया तो तेज आवाज के साथ जुगाड़ गाड़ी की बाडी फट गई। इसके बाद इंजन में आग लगने से जुगाड़ गाड़ी धू-धू कर जल गयी। संयोगवश गाड़ी पर कोई बैठा नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। किसी तरह लोगों ने आग बुझायी।

---------- जगह-जगह हुए भक्ति जागरण

सैदपुर : नगर समेत ग्रामीण अंचलों में स्थापित दुर्गा पंडालों में नवमी के दिन दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कुछ जगहों पर भक्ति जागरण का भी आयोजित था। इस क्रम में नगर के त्रिमुहानी के पास श्रमिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भक्ति जागरण में लोकगीत गायक विपिन पाठक ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ देवी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विपिन पाठक, राकेश व गरिमा ने एक के बाद एक कई देवी गीत गाकर माहौल भक्ति मय कर दिया। जागरण गुरुवार व शुक्रवार की रात में हुआ। सादात : पुराने सिनेमा हाल चौराहा पर शुक्रवार की रात्रि में देवी जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कलाकार अंजली तिवारी, अनुराग, मनोज, शुभम आदि ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.