गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की देर रात तक भगवान गणेश की प्रतिमा
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:33 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की देर रात तक भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। युवक डीजे की धन पर थिरकते चल रहे है। गणपति बप्पा मोरया के नारा गूंज रहा था।
शादियाबाद: स्थानीय कस्बा में बेसो नदी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान को मोती चूर के लड्डू व मोदक का भोग लगाकर मन्नत मांगी। विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश का जुलूस निकाला गया। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया का नारा गूंज रहा था। इस मौके पर संगम मोदनवाल, रमेश जायसवाल, विजय कसोधन, अनील कसोधन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें