विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में प्लेटफॉम पर छठ के व्रत‍ियों की भारी भीड़, जीआरपी आरपीएफ ने संभाला मोर्चा

By Abhishek Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:05 PM (IST)

दिलदारनगर बाजार और रेलवे स्टेशनों पर डाला छठ महापर्व के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बक्सर और चौसा से ...और पढ़ें

गाजीपुर में छठ व्रतियों की भीड़ से गुलजार बाजार और रेलवे स्टेशन।

गाजीपुर में छठ व्रतियों की भीड़ से गुलजार बाजार और रेलवे स्टेशन।

HighLights

  1. बाजारों में छठ पूजन सामग्री की खरीदारी हेतु भीड़।

  2. बक्सर से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचीं हजारों व्रती महिलाएं।

  3. जीआरपी, आरपीएफ ने स्टेशन पर भीड़ को संभाला।

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार की सुबह से ही बाजार में फल सहित पूजन अर्चन के समान के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों  के लोगों की भीड़ उमड़ी रही।वहीं बक्सर बिहार के चौसा,बक्सर सहित अन्य गांवो से व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ ट्रेनों से उतरकर बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचती रही।

आलम यह रहा है बाजार से प्रसाद लेकर महिलाएं सीधे रेल स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंच जाती थी।पीडीडीयू - पटना और पटना - पीडीडीयू तथा बक्सर - पीडीडीयू सहित दिलदारनगर डीटी पैसेंजर से आने वाली महिलाओं की भारी भीड़ रही।यही क्रम पूरे दिन जारी रहा।

हालांकि भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवान चक्रमण करते रहे।ट्रेनों के पहुँचने पर व्रती महिलाओं की भीड़ चढ़ने के लिए लग जाती थी तो पुलिस कर्मी उनकी सहायता करते थे।भीड़ के कारण स्टेशन पर मेला जैसा नजारा देखने को मिला।जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल ने बताया कि छठ पर भीड़ को देखते हुए जमानियां और गहमर स्टेशन पर दो -दो आरक्षियों को तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।