चेस, लूडो, कैरम व अंत्याक्षरी से कट रहा समय
जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) कोरोना वायरस को लेकर 21 दिन का लाकडाउन होने के बाद ज्यादातर लोग परिवार के साथ ही समय व्यतीत कर कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी की बात मानते हुए लक्ष्मण रेखा पार नहीं कर रहे हैं। नगर के वार्ड संख्या दो निवासी हिदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री व प्रमुख व्यवसायी सूर्यांश जायसवाल भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। लाकडाउन होने के बाद वे अपने घर में ही रहे हैं।
जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : कोरोना वायरस को लेकर 21 दिन का लॉकडाउन होने के बाद ज्यादातर लोग परिवार के साथ ही समय व्यतीत कर कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी की बात मानते हुए लक्ष्मण रेखा पार नहीं कर रहे हैं। नगर के वार्ड संख्या दो निवासी हिदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री व प्रमुख व्यवसायी सूर्यांश जायसवाल भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। लॉकडाउन होने के बाद वे अपने घर में ही रहे हैं।
पत्नी के साथ चेस व परिवार के सभी लोगों के साथ ही कैरम खेलकर समय पास कर रहे हैं। मोबाइल में लूडो का एप भी लोगों के टाइमपास का प्रमुख साधन हो गया है। घर के चार सदस्य मिलकर लूडो भी खेल रहे हैं। सामान्य दिनों में व्यवसाय व सामाजिक कार्य में व्यस्त रहने वाले सूर्यांश का कहना है कि काफी दिनों बाद ऐसा हुआ है जब परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताया जा रहा है।
-
फेसबुक पर चैलेंज देकर कर रहे हैं टाइमपास
सैदपुर : कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन होने के बाद सोशल मीडिया लोगों के टाइमपास का अहम साधन बन गया है। फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर आदि पर लोगों की काफी सक्रियता दिख रही है। फेसबुक पर लोग एक-दूसरे को चैलेंज देकर टाइमपास कर रहे हैं। कोई गाना गाने का चैलेंज दे रहा है तो कोई खाना बनाने का। कोई किताब पढ़ने का तो कोई बागवानी करने का। यह चैलेंज सामने वाला व्यक्ति स्वीकार कर पूरा भी कर रहा है।
नगर निवासी भाजपा नेता व प्रमुख व्यवसायी सौम्य प्रकाश बरनवाल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पंकज यादव, शमशेर सिंह, पूनम मौर्या आदि को चैलेंज किया। चैलेंज स्वीकार करते हुए शमशेर ने खाना बनाने में अपनी पत्नी की मदद की और बागवानी की। पंकज यादव ने भी लाजवाब नाश्ता बनाकर चैलेंज को स्वीकार किया। पूनम मौर्या ने पारिवारिक व्यस्तता के चलते चैलेंज स्वीकार नहीं किया। इसी तरह शिक्षिका हेमलता जायसवाल ने भी किया जिसे कई लोगों ने स्वीकार किया। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लोग ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं।
-
रसोई का ले रही हूं आनंद
जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : कोरोना महामारी के चलते हुए लाक डाउन के कारण घरों में काम करने वाली नहीं आ रही हैं। इसके कारण घर की महिलाओं को स्वयं काम करना पड़ रहा है। कासिमाबाद क्षेत्र के सुकहा गांव निवासी गृहणी आशा जायसवाल ने बताया कि उनके घर काम वाले लाक डाउन के शुरुआत से नहीं आ रही है। इसके कारण वे अब सुबह बहुत जल्दी उठती हैं। घर का जूठा बर्तन साफ के बाद रसोईघर की सफाई करती हैं। घर का सारा काम निपटाने के बाद भोजन भी स्वयं बनाती हैं और फिर पूरे परिवार को खिलाती हैं। बताया कि भले ही कामवाली नहीं आ रही है लेकिन इससे बोझ नहीं समझ रही बल्कि रसोई का काम कर आनंद ले रही हूं।