मुख्यमंत्री के मन की बात सुनकर पुलकित हुए युवा
जासं गाजीपुर Þमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवाओं के मन की बात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शुक्रवार को जल निगम रोड रौजा के पांडेय क्लासेज में सीधे प्रसारण के माध्यम से जिले के युवकों से मुखातिब थे। हजारों युवकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने उनके विचारों को सुना।
जासं, गाजीपुर: 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ युवाओं के मन की बात' कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री शुक्रवार को जल निगम रोड रौजा के पांडेय क्लासेज में सीधा प्रसारण के माध्यम से जिले के युवकों से मुखातिब थे। हजारों युवकों के अलावा छात्र-छात्राओं ने उनके विचारों को सुना और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के मन की बात लाइव सुनकर काफी कुछ सीखने को मिला। जीवन में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं से हम घबरा जाते हैं, आगे नहीं बढ़ पाते। मुख्यमंत्री ने ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लेने की सलाह दी। जिला प्रभारी कौशलेंद्र ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से आम लोगों मे संवाद संबंध चेतना जागृति हुई है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए विश्व व देश के अंदर विभिन्न विधाओं में विस्तारित माहौल तैयार किया जिससे सूचना व संचार ज्ञान के क्षेत्र मे क्रांति आई है। इससे देश को लाभ मिला है। लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता वृजनन्दन ¨सह, मंजीत ¨सह, गो¨वद उपाध्याय, चंदन ¨बद, पवनसुत गुप्ता, अनुज अकेला, मनोज कुशवाहा आदि थे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने की।