यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: सड़क हादसे में गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की मौत, बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे घर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गोरखपुर कांग्रेस के महानगनर अध्यक्ष आशुतोष ...और पढ़ें

HighLights
- वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर डाड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक में घुसी कार
- बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे, पत्नी और दो बेटियां घायल
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बिरनो थाना के डाड़ी टोल प्लाजा के पास देर रात्रि में वाराणसी के तरफ से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार गोरखपुर कांग्रेस के महानगनर अध्यक्ष व रामगढ़ताल थाना के बड़गो निवासी 44 वर्षीय आशुतोष तिवारी उनकी पत्नी रंजना तिवारी व पुत्री अदिति व उन्नति घायल हो गईं।
कार चालक अमन घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बिरनो पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गाजीपुर भेजवाया। वहां पर उपचार के दौरान डाक्टरों ने आशुतोष तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में सुबह हुआ आदेश, दोपहर में चलने लगा बुलडोजर, प्रशासन के एक्शन से मचा हड़कंप
घटना में घायल उनकी पत्नी एवं दोनों बेटियों को प्राथमिक इलाज कर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा सुधीर शुक्ला ने बताया कि वह एक दिन पूर्व ही घर से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। वापस आते समय सोमवार की देर रात यह घटना हो गई।
इसे भी पढ़ें-चाकू से युवक का गला रेता, जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी, लगे हैं 46 टांके
मृतक आशुतोष तिवारी आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज लहसड़ी गोरखपुर में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। वह गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी थे। बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक के मामा सुधीर शुक्ला की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
