संतों की संगत से आते हैं अच्छे विचार
जासं जखनियां (गाजीपुर) रामबन गांव स्थित काली मंदिर पर संगीतमय रामकथा के पांचवें दिन शुक्रवार को व्यास राजकुमार पांडेय ने कहा कि संतों की संगत में रहने से अच्छे विचार का सृजन होता है। मां की कृपा से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बने थे।
जासं, जखनियां (गाजीपुर): रामबन गांव स्थित काली मंदिर पर संगीतमय रामकथा के पांचवें दिन शुक्रवार को व्यास राजकुमार पांडेय ने कहा कि संतों की संगत में रहने से अच्छे विचार का सृजन होता है। मां की कृपा से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बने थे। कहा कि राजा दशरथ को इन्हीं की कृपा से चार पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। दशरथ पुत्रों ने ही रावण समेत तमाम राक्षसों का वध कर सुख शांति का माहौल कायम किया। भगवान राम के कार्यों का अनुसरण करने वालों में काम, क्रोध, अहंकार व लोभ नहीं होता है। जीवन में सुख की अनुभूति होती है। पिटू यादव, तिलू यादव, बंशीधर वर्मा, कुबेर राज, चंद्रदेव यादव, कन्हैया यादव, राजकुमार यादव, डा. हरेंद्र यादव आदि थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप