गिलोय मानव के स्वास्थ्य के लिए अमृत
जखनिया (गाजीपुर) क्षेत्र के बारोडीह गांव स्थित बागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर मंगलवार को गांव के वरिष्ठ नागरिक रमाशंकर पांडेय ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने पर जोर दिया। इस दौरान गिलोय जैसी आयुर्वेद की चमत्कारी वनस्पति की उपयोगिता की विधिवत जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के बारोडीह गांव स्थित बागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर मंगलवार को गांव के वरिष्ठ नागरिक रमाशंकर पांडेय ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने पर जोर दिया। इस दौरान गिलोय जैसी आयुर्वेद की चमत्कारी वनस्पति की उपयोगिता की विधिवत जानकारी दी।
कहा कि यह मानव के स्वास्थ्य के लिए अमृत है जिसके सेवन से सर्वप्रथम शरीर के अंदर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाई जा सकती है। साथ ही पेट से संबंधित सभी रोगो के लिए घरेलू उपचार बेहतर है। गिलोय का पौधरोपण वायुमंडल को साफ लगता है जो कभी सूखता भी नहीं है। साथ ही इस समय कोरोना की बीमारी में गिलोय का काढ़ा के रूप में सेवन करने से अधिक लाभकारी साबित हो रहा है। इन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि गिलोय का पौधा स्वयं भी लगाएं और अपने पड़ोस के लोगों को भी पौध रोपण करने के लिए जागरूक करें। मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, मुकेश पांडेय, पोल्हू यादव, मुन्नू गुप्ता, रिकू पांडेय, मनीष पांडेय आदि थे।