विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी SIR में छूटे वोटरों को भी मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका, गाजीपुर में 3378 बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:56 PM (IST)

गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे। एसआईआर में छूटे ...और पढ़ें

एसआईआर में छूटे लोगों को भी मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका।

एसआईआर में छूटे लोगों को भी मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका।

HighLights

  1. गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर।

  2. 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष गहन पुनरीक्षण कैंप।

  3. 3378 बूथों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम नहीं है तो मतदान के अधिकार से वंचित रहने की चिंता छोड़िए। नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए लोगों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं को भी इस अभियान में मौका मिलेगा।

इसके लिए जिले के सभी 3378 मतदेय स्थलों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां मतदाता पंजीकरण से जुड़ी जानकारी और सहायता मिल सकेगी।

जिले में वर्तमान में 26,35,259 मतदाता हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिकों को फार्म-6 भरना होगा। इसके अलावा संशोधन, विलोपन व हस्तांतरण के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ निर्धारित घोषणा और आवश्यक दस्तावेज देने होंगे।

एसआईआर में नाम छूटने का मतलब यह नहीं है कि मतदाता का नाम दोबारा नहीं जुड़ सकता। पात्र नागरिक नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र नंबर, मतदाता सूची का क्रमांक, भाग संख्या और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध होने से संबंधित विवरण तलाशने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर