गाजीपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
गाजीपुर के गंगौली में 10.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए अतिक्रमण हटाना शुरू हो गया ...और पढ़ें

गंगौली खेल मैदान से जेसीबी से हटाया अतिक्रमण।
HighLights
गाजीपुर में 10.5 करोड़ रुपये का स्टेडियम प्रस्तावित।
गंगौली खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
जेसीबी से अवैध नींव और दीवारें ध्वस्त की गईं।
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। गंगौली के खेल मैदान में प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण अतिक्रमण के कारण अटका है। अब प्रशासन ने जमीन खाली कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से मैदान की आराजी संख्या 105 पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान तीन लोगों की नींव और दीवार ध्वस्त कराई गई।
तहसीलदार डॉ. निखिलेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सफीउल्ला और कालिका यादव की नींव तथा उस्मान की दीवार हटवाई। इस मैदान पर करीब साढ़े दस करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है।
भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने से निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। प्रशासन की ओर से कराई गई पैमाइश में कुल 18 लोगों का अतिक्रमण सामने आया। इनमें 15 लोगों के मकान बने हैं।
उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि संबंधित लोगों को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत न्यायालय से नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। कानूनगो सेचन सिंह यादव, बलराम कृष्ण यादव आदि शामिल रहे।
