विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर मिठाई खरीदते वक्त रखें सावधानी! आजमगढ़ में FSDA का बड़ा एक्शन, 32 दुकानों पर छापा

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 04:22 PM (IST)

आजमगढ़ में एफएसडीए टीम ने नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर 32 खाद्य दुकानों पर छापेमारी की।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. आजमगढ़ में एफएसडीए ने 32 दुकानों पर की छापेमारी।

  2. नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर हुई कार्रवाई।

  3. 75 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट, 39 नमूने लिए गए।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आजमगढ़ में एफएसडीए टीम ने नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर 32 खाद्य दुकानों पर छापेमारी की और 39 नमूने लिए। इस दौरान लगभग 17 हजार रुपये की 75 किलो अस्वच्छकर मिठाई नष्ट की गई।

खाद्य आयुक्त और डीएम के निर्देश पर नवरात्र व दुर्गा पूजा के अवसर पर आमजन को शुद्ध फलाहार व मिठाई की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए)की टीम ने जिले के 32 खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर बड़ा एक्शन, सोनपापड़ी फैक्ट्री से 110 Kg बत्तीसा जब्त

इस दौरान कुल 39 नमूने लिए गए। जिसे सील कर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया। इस दौरान लगभग 17 हजार रुपये की 75 किलो अस्वच्छकर मिठाई मिली। जिसे नष्ट करा दिया गया। संबंधित कारोबारियों को सुधार की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- सफेद रसगुल्लों का 'काला' धंधा: संभल में ग्राम प्रधान के घर छापा, 4500 KG मिलावटी मिठाई जब्त; मेरठ लैब रिपोर्ट से हड़कंप