गाजीपुर में अंडरपास निर्माण के लिए हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग शुरू, कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
गाजीपुर के मेदनीपुर गांव में एनएचएआई अंडरपास निर्माण के लिए हाईटेंशन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग शुक्रवार से शुरू हुई। सुरक्षा ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
एनएचएआई अंडरपास हेतु हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग शुरू।
सुरक्षा के लिए ताड़ीघाट फीडर की बिजली कटी।
कई गांवों में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटी।
जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में एनएचएआई की ओर से कराए जा रहे अंडरपास निर्माण में बाधा बन रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ताड़ीघाट विद्युत फीडर की आपूर्ति बंद रखी गई। इससे फीडर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
मेदनीपुर में अंडरपास निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन बाधा बन रही थी। निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए विद्युत लाइन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्युत विभाग की ओर से शिफ्टिंग का काम शुरू कराया गया। कार्य के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए एहतियातन फीडर की आपूर्ति बंद की गई।
अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि मेदनीपुर में एनएचएआई के अंडरपास निर्माण के कारण हाईटेंशन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग कराई जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताड़ीघाट फीडर की आपूर्ति बंद की गई थी।
यह भी पढ़ें- मेरठ में रोजाना करोड़ों का कारोबार करने वाले बाजार बदहाल, जलभराव और गड्ढों में डूबी सड़क; पार्किंग नदारद
