विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, MSP में हुआ 72 रुपए का इजाफा; देखें रेट लिस्ट

Published: Mon, 21 Sep 2026 10:16 AM (IST)

1 नवंबर से धान खरीद शुरू होगी, जिसके लिए 175 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सामान्य धान का एमएसपी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गाजीपुर में 1 नवंबर से धान खरीद प्रक्रिया होगी शुरू।

  2. सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित।

  3. किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। धान खरीद को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से धान खरीदने के लिए 175 क्रय केंद्रों का निर्धारण किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शामिल गाजीपुर में सरकारी खरीद एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए विभाग ने उनसे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।

इस बार केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये और ग्रेड-ए का 2389 रुपये था।

धान बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी है। विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद ही किसान निर्धारित क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेच सकेंगे।

विभाग का जोर खरीद शुरू होने से पहले अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण पूरा कराने पर है, ताकि कटाई के बाद तौल के लिए उन्हें अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। किसान अपनी खतौनी, आधार और बैंक खाते से संबंधित विवरण तैयार रखकर समय से पंजीकरण करा लें।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में नगर पालिका क्षेत्र में 20700 निजी मकान, जर्जर भवनों का नहीं है कोई रिकॉर्ड