विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दाहिने पैर में लगी गोली

Published: Sun, 22 Mar 2026 09:52 AM (IST)

गाजीपुर के कासिमाबाद में पुलिस ने एक मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी कौशल गोड़ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गोली से घायल जिला अस्पताल में भर्ती अभियुक्त कौशल गौड़

पुलिस की गोली से घायल जिला अस्पताल में भर्ती अभियुक्त कौशल गौड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस ने मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। घायल आरोपित को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दाहिनी पैर में गोली लगी है।

शुक्रवार की शाम आरोपित ने घर में घुसकर 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब स्वजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया था।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल राजनारायण को सूचना मिली कि सिधउत गांव निवासी दुष्कर्म का आरोपित कौशल गोड़ मऊ-कासिमाबाद रोड पर तोड़ार मोड़ के पास मौजूद है। पहुंची तो आरोपित को खुद को घिरा देख फायरिंग करने लगा।

खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश जमीन पर गिरा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार