विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 से 25 सितंबर तक मिलेगा इस महीने का मुफ्त राशन, 18 रुपए किलो मिलेगी चीनी

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 06:36 PM (IST)

10 से 25 सितंबर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क राशन (गेहूं और चावल) वितरित किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गाजीपुर में 10-25 सितंबर तक मुफ्त राशन वितरण।

  2. अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी।

  3. खाद्यान्न मुफ्त, चीनी 18 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सितंबर का राशन लेने वाले कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 10 से 25 सितंबर तक गेहूं और चावल का निश्शुल्क वितरण किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी इसी अवधि में दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रत्येक कार्ड पर 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न निश्शुल्क मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो चावल दिया जाएगा।

चीनी का मूल्य 18 रुपये किलो दर्ज होगा

वहीं, जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की चीनी अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो प्रति कार्ड की दर से 18 रुपये किलो की दर पर कुल 54 रुपये में मिलेगी। चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं होगी और लाभार्थी को अपनी मूल दुकान से ही इसे लेना होगा।

खाद्यान्न के लिए वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत पोर्टेबिलिटी की सुविधा जारी रहेगी। ई-पास मशीन की पर्ची पर गेहूं, चावल व बाजरा का मूल्य शून्य और चीनी का मूल्य 18 रुपये किलो दर्ज होगा।

25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण में दिक्कत वाले लाभार्थियों को मोबाइल ओटीपी से वितरण किया जाएगा। दुकानों पर राशन वितरण सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें- 10 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम