10 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
उत्तर प्रदेश में 9 से 15 सितंबर तक बारिश की संभावना।
पूर्वी यूपी में आंधी-बिजली गिरने का ऑरेंज/येलो अलर्ट।
पश्चिमी यूपी में 11 से 15 सितंबर तक हल्की बारिश।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। 9 से 15 सितंबर के दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
कैसा रहेगा पूर्वी यूपी का मौसम
9 से 15 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जिलों में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
पश्चिमी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 11 से 15 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
नागरिकों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने बिजली चमकने या बारिश के दौरान खुले में न रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- यूपी में सात माह की गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को भी आई चोट
