विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के गाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:13 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 10:25 AM (IST)

गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में मां और 12 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गाजीपुर के धरवां गांव में मां-बेटी की हत्या।

  2. चाकू से वार कर दोनों को मौत के घाट उतारा।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार को दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। घर में मां जयमून निशा और 12 वर्षीय बेटी आईंमन निशा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई।

गांव से बाहर नई बस्ती में महिला मकान बनाकर अपनी बेटी के साथ रहती थी। महिला के रिश्तेदार ने कई बार फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर घर पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ अवस्था में मिलीं। नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।