विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान संभालेंगे गाजीपुर के डीआइजी संतोष सिंह, म‍िली बड़ी ज‍िम्‍मेदारी

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर के देवकली निवासी तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सुरक्षा का दायित्व ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे गाजीपुर के संतोष सिंह, सीआइएसएफ डीआइजी नियुक्त।

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे गाजीपुर के संतोष सिंह, सीआइएसएफ डीआइजी नियुक्त।

HighLights

  1. संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो सुरक्षा का दायित्व मिला।

  2. सीआइएसएफ में डीआइजी के पद पर तैनात किए गए।

  3. गाजीपुर के देवकली निवासी, व्यापक अनुभव रखते हैं।

जागरण संवाददाता, देवकली (गाजीपुर)। ज‍िले की माटी देश सेवा के ल‍िए हमेशा से ही सैन‍िकों को देने में अग्रणी रही है। इस बार छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेज तर्रार आइपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में डीआइजी तैनात किया गया है।

संतोष सिंह जनपद के देवकली के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुशवाहा के पुत्र हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष है। क्षेत्र में उनकी करीबी और घर के लोग काफी खुश हैं। बताया कि‍ देश की राजधानी द‍िल्‍ली में उनकी तैनाती से क्षेत्र का गौरव स्‍थाप‍ित हुआ है।

संतोष सिंह को पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। वह छत्तीसगढ़ के नौ जिलों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी के पद पर रह चुके हैं। उनकी सेवाओं की वजह से क्षेत्र के लोगों में भरोसा कायम हुआ था। अब वह नई ज‍िम्‍मेदारी की भूम‍िका में आए हैं। 

सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। 11 जिलों में विभिन्न पदों पर तैनात रहे संतोष सिंह सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं। पर‍िजनों ने जागरण से बातचीत में बताया क‍ि देश सेवा के प्रत‍ि उनमें बचपन से ही अनुराग रहा है। ज‍िसकी पर‍िणत‍ि उनकी नौकरी और अब द‍िल्‍ली मेट्रो में बड़ी तैनाती के रूप में सामने आई है। 

वह हैदराबाद में डीआइजी साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे। अब उन्हें दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व मिला है। दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों को जोड़ती है।

व्यापक नेटवर्क और बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। हाल में 17 सितंबर को मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी।