पूर्वोत्तर रेलवे ने बदला ट्रेनों का टाइम टेबल, आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस के समय में हुआ संशोधन
पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के लिए गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया है। यह ...और पढ़ें
-1793011264613_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पूर्वोत्तर रेलवे ने नौ ट्रेनों की समय-सारिणी बदली।
गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस का समय भी संशोधित हुआ।
बदलाव 28 अक्टूबर से 23 दिसंबर तक प्रभावी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक सुगमता के लिए गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया है। बदला हुआ समय 28 अक्टूबर से 23 दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियों से लागू होगा। इसमें गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के साथ आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस भी शामिल है।
यात्रियों को खासकर जौनपुर, डोभी, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी के समय पर ध्यान देना होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन स्टेशनों का समय संशोधित नहीं किया गया है, वहां ठहराव और समय पहले की तरह ही रहेगा। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन का संशोधित समय जांच लेना जरूरी है।
गाजीपुर आने-जाने वाली ट्रेनों का यह रहेगा समय
गाड़ी संख्या 22420 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से जौनपुर में सुबह 7.30 बजे, डोभी में 8.05 बजे और औंड़िहार में 8.25 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर गाजीपुर सिटी सुबह 9.15 बजे पहुंचेगी। गाड़ी 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से गाजियाबाद में सुबह 7.25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से गाजियाबाद में सुबह 6 बजे छूटकर नई दिल्ली 6.45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस इसी तारीख से गाजियाबाद में सुबह 6:40 बजे छूटकर नई दिल्ली 7:25 बजे पहुंचेगी।
अन्य ट्रेनों के संशोधित समय भी जानें
गाड़ी संख्या 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:10 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से आनंद विहार टर्मिनस सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 23 दिसंबर से ऐशबाग में सुबह 4.13 बजे छूटेगी।
गाड़ी संख्या 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 23 दिसंबर से बनारस से सुबह 8.30 बजे चलकर सेवापुरी 8.57, परसीपुर 9.11, भदोही 9.21, मोठ 9.31, सुरियावां 9.40 और जंघई सुबह 10 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस इसी तारीख से प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 5.35 बजे और ज्ञानपुर रोड पर 7 बजे छूटेगी।
