गाजीपुर पहुंचा गंगा विलास क्रूज, 15 विदेशी पर्यटक सवार, 28 अक्टूबर को पहुंचेगा काशी
एमवी गंगा विलास क्रूज 15 विदेशी पर्यटकों के साथ गाजीपुर पहुंचा, जो 28 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगा। यह यात्रा भारत ...और पढ़ें

गंगा विलास क्रूज गाजीपुर पहुंचा, 15 विदेशी पर्यटक काशी की ओर अग्रसर।
HighLights
गंगा विलास क्रूज गाजीपुर में हमीद सेतु पर पहुंचा।
15 विदेशी पर्यटक 28 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगे।
यह यात्रा नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।
जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर)। गंगा के जलमार्ग से भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत देखने निकला एमवी गंगा विलास क्रूज रविवार को गाजीपुर में हमीद सेतु के पास पहुंचा और गंगा नदी में लंगर डाला।
क्रूज पर 15 विदेशी पर्यटक सवार हैं, जिनके 28 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचने का कार्यक्रम है। क्रूज के ठहराव से जिले में गंगा के रास्ते नदी आधारित पर्यटन की संभावनाओं को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
कोलकाता से शुरू हुआ सफर, पटना होते हुए काशी की ओर
भारत में निर्मित गंगा विलास क्रूज 12 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना हुआ था। गंगा नदी के रास्ते पटना समेत विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए यह वाराणसी पहुंचेगा। काशी में रामनगर स्थित मल्टी माडल टर्मिनल पर क्रूज के ठहरने की योजना है।
वाराणसी पहुंचने पर विदेशी पर्यटकों के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा पर्यटक सारनाथ और ऐतिहासिक चुनार किले का भी भ्रमण करेंगे।
क्रूज यात्रा का उद्देश्य गंगा घाटी की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को परिचित कराना है। हमीद सेतु के पास इसका ठहराव गंगा के जलमार्ग और क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी रेखांकित करता है।
