Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया जयकारे से गूंजे पंडाल

जासं, गाजीपुर : गणेश पूजनोत्सव की नगर व ग्रामीण अंचलों में धूम रही। पूजा पंडाल गणपति बप्

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 09:08 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 09:08 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया जयकारे से गूंजे पंडाल
गणपति बप्पा मोरया जयकारे से गूंजे पंडाल

जासं, गाजीपुर : गणेश पूजनोत्सव की नगर व ग्रामीण अंचलों में धूम रही। पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गुरुवार को दिन भर गूंजते रहे। शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।

loksabha election banner

नगर सिटी रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगहों पर पंडालों में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। भगवान गणपति को श्रद्धालुओं ने लड्डू व मोदक का भोग लगाकर मन्नतें मांगी। झालर व लाइट से पंडालों को सजाया गया।

शादियाबाद: स्थानीय कस्बा में भगवान गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से ही भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस मौके पर संगम मोदनवाल, रमेश जायसवाल, विजय कसोधन, अनील कसोधन आदि मौजूद थे। सैदपुर: नगर के नगर पंचायत कार्यालय व मुख्य तिराहे पर भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से ही भगवान गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। सादात: नगर के गजुआ रोड पर गणपति क्लब की तरफ से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति बप्पा मोरया के उदघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय दूबे, संयोजक पुनीत गुप्ता, ¨प्रस, अंकित, योगेंद्र प्रजापति, मनीष, दीपेश आदि मौजूद थे। दर्शन पूजन कर भक्तों ने मांगी मन्नतें

करंडा : क्षेत्र के मैनपुर में बघउत बाबा स्थान पर एक सप्ताह तक चलने वाले गणेशोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शन पूजन कर भक्तों ने मिन्नतें मांगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह ने कहा कि धार्मिक आस्था मानव जीवन को सदैव नैतिकता एवं सदाचार की ओर अग्रसारित करती है। धार्मिक मनुष्य जीवन में समाज के हित तथा कल्याण के भावना से समाजिक समरसता का पक्षधर होते हैं। देवी-देवताओं के प्रस्तुत आचरण व जीवन से हमें नैतिकता व कर्तव्यों के प्रति सीख मिलती है। कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा आने वाले थे। विदेश दौरे के कारण समारोह में उनकी उपस्थिति नहीं हो सकी। इस मौके पर संयोजक तेजबहादुर ¨बद, संजीव गुप्ता, अमरेश गुप्ता, नितीश दुबे, अवधेश दुबे, उमेश दुबे, रजनीश ¨सह, सुरेश ¨बद, इंद्रदेव दुबे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.