गाजीपुर में चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दो किलो हेरोइन बरामद
गाजीपुर पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को ...और पढ़ें

गाजीपुर में चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चार करोड़ की हेरोइन बरामद।
HighLights
चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गाजीपुर में गिरफ्तार हुए।
पुलिस ने 1.904 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, कीमत चार करोड़।
तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की जांच जारी है।
जागरण संवाददाता गाजीपुर। स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का राजफाश करते हुए चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.904 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में बिहार के कैमूर-भभुआ जिले के जमीर हवारी, बबलू कुमार यादव और गुलशन कुमार शामिल हैं। वहीं, चौथा आरोपित विवेक यादव गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव का निवासी है।
बरामदगी के आधार पर जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज की गई है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस का कहना है कि इस धंधे में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।