विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के कैमूर में सड़क हादसे में गाजीपुर के चार बरातियों की मौत, खुश‍ियां मातम में बदलीं

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 20 Nov 2026 01:07 PM (IST)

गाजीपुर के भतौरा गांव से बिहार के कैमूर जा रहे शादी समारोह के बारातियों की कार चौसा-मोहानिया मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में गाजीपुर के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: गाजीपुर के चार बारातियों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: गाजीपुर के चार बारातियों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

HighLights

  1. गाजीपुर के चार युवकों की सड़क हादसे में मौत।

  2. शादी समारोह में शामिल होने बिहार जा रहे थे बाराती।

  3. चौसा-मोहानिया मुख्य मार्ग पर कार पेड़ से टकराई।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भतौरा गांव से शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के कैमूर जिले के विशनपुरा जा रहे लोगों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब चौसा-मोहानिया मुख्य मार्ग पर हनुमान राय डेरा गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में गांव के ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरे गांव के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बारात भतौरा गांव से कैमूर जिले के विशनपुरा जा रही थी। इसी दौरान चौसा-मोहानिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर हो गई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में भतौरा गांव के तीन युवकों बादल कुमार ( 30), इरफान अंसारी (25), अरबाज खान ( 20) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गंभीर रूप से घायल उतरौली गांव निवासी अरुण कुमार (34) ने सदर अस्पताल बक्सर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार शुभम् राय और शिवम राय निवासी सौरी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।