विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में चार आरोपित गिरफ्तार, दस आरोप‍ियों के शाम‍िल होने की संभावना

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 08 Oct 2026 06:24 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर की भुड़कुड़ा पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ...और पढ़ें

गाजीपुर सामूहिक दुष्कर्म: किशोरी मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश।

गाजीपुर सामूहिक दुष्कर्म: किशोरी मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश।

HighLights

  1. भुड़कुड़ा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।

  2. किशोरी को वाराणसी घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

  3. इस मामले में कुल आठ से दस युवकों के शामिल होने की आशंका है।

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को कुड़िला मोड़ के पास से उन्हें पकड़ा।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नीरज राजभर निवासी इब्राहिमपुर, रोहित राजभर निवासी अकबरपुर थाना बहरियाबाद, सोनू उर्फ धर्मेंद्र राजभर निवासी सादात और अनुज राजभर निवासी डिहवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि सादात कस्बा के वार्ड 11 निवासी किशोरी को वाराणसी घुमाने के बहाने युवक ले गए थे, जहां से घर दिखाने के लिए इब्राहिम ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डिहवां गांव के समीप सूनसान जगह पर बेहोशी की हालत में फेंक दिया।

होश आने पर किशोरी ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने शुरू में मामले को दबाने का प्रयास किया, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

किशोरी अपने पिता के साथ रहती है।उसकी मां की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि किशोरी ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह भी किया था,लेकिन वह अपने मायके में ही रहती है। घटना में आठ से दस युवक बताए गए थे। पुलिस ने पहले तीन ही युवकों को नामजद किया था।