Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच स्मार्टपुर गांवों का रेल राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 04 Nov 2018 05:43 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, सुहवल (गाजीपुर): विज्ञान ने दुनिया में हैसियत का पैमाना बदल दिया है। लोगों की हैसियत आज कम्युनिकेशन आधारित हो चुकी है। इंटरनेट के जुड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    पांच स्मार्टपुर गांवों का रेल राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    जागरण संवाददाता, सुहवल (गाजीपुर) : रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार, मनोरंजन तथा वित्तीय सेवाओं आदि से लैस पांच स्मार्टपुर गांवों का जमानियां के सरैया में लोकार्पण किया। स्मर्टपुर गांवों में सरैयां, करहिया, भीमापार, दुल्लहपुर और सराय मुबारक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने दुनिया में हैसियत का पैमाना बदल दिया है। लोगों की हैसियत आज कम्युनिकेशन आधारित हो चुकी है। इंटरनेट के जुड़ाव से लोगों की हैसियत का अंदाजा लगाया जाने लगा है। इसके माध्यम से लोगों की दिनचर्या बदल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल राज्य मंत्री ने आगे कहा कि इंटरनेट के माध्यम से देश की सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों को वाई फाई नेटवर्क सेवा से जोड़ने का प्रयास हो रहा है। एक लाख से अधिक गांवों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा चुका है। शेष को मार्च 2019 तक जोड़ दिया जाएगा। स्मार्टपुर की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि 300 से ज्यादा देश के प्रतिष्ठित डाक्टर इससे जुड़े हुए हैं। आजीविका सहित मनोरंजन व ज्ञानवर्धन का प्रबंध नोकिया ने किया है। आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देख रहा बल्कि उसके सपनो को पंख भी लगे हैं। पूर्वी उप्र सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है, वह समस्या आज दूर हुई है। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि इससे ग्रामीण महिलाएं भी डिजिटल सेवा से जुड़ सकेंगी। डीईएफ (डिजिटल इंपावरमेंट फाउंडेशन) की सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर मेघना मैथ्यूज ने बताया कि डीईएफ देश में करीब 15 वर्षों से डिजिटल के क्षेत्र में काम कर रही है। आठ राज्यों के लगभग 100 स्मार्टपुर गावों मे यह सुविधा दी जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि देश के लगभग 500 गावों में इस सुविधा का लाभ 2020 तक प्रदान कर दिया जाएगा। इससे शहरों की ओर लोगों का पलायन रुकेगा। इसके माध्यम से वह सारी सुविधाएं गांवों मे उपलब्ध होंगी। नोकिया के प्रबंधक अमित मारवा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलाधिकारी के. बाला जी ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप ¨सह, कृष्णबिहारी राय, सुनील ¨सह, सिद्धार्थ राय, मेठ ¨बद, सीडीओ हरिकेश चौरसिया, ओमप्रकाश राय, सुरेश ¨बद, शशिकांत शर्मा सहित पांचों स्मार्टपुर गांवों के प्रधान, नोकिया के राहुल चौधरी, तान्या भट्ट, शशिभूषण ठाकुर व अमरेंद्र ¨सह रहे। संचालन हरिनारायण हरीश जी ने किया।

    ------

    और पांच गांव बनेंगे स्मार्टपुर

    - रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से जिले के पांच और गांव स्मार्टपुर बनाए जाएंगे। इसमें जमुआव (करंडा), सायर (भदौरा), पारा (मनिहारी), चक अब्दुल बहाव, (सदर), नायकडीह (सादात) शामिल हैं। यहां भी डीईएफ द्वारा नोकिया के सहयोग से सेवाएं दी जाएंगी। इसका कार्य तेजी से चल रहा है। इससे यहां के लोगों में हर्ष का माहौल है।