मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच जख्मी
जासं, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद म
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:18 PM (IST)
जासं, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शुक्रवार को सुबह भूमि विवाद में नंदलाल यादव व बीरा यादव के बीच मारपीट हो गई। दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए। सुबह बीरा यादव के सहन के बांस बल्ली को नंदलाल यादव के पक्ष के लोग उखाड़ने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों मारपीट हो गई। मारपीट में मंजू देवी, मंशा देवी, अशोक, आशीष व नंदलाल यादव जख्मी हो गए। इनका इलाज गोड़उर सीएचसी पर कराया गया। दोनों पक्ष की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें