राज्यस्तरीय बाक्सिग प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) गनपत सहाय पीजी कालेज सुल्तानपुर में आयोजित दो दिवसीय आठवीं राज्य स्तरीय किक बाक्सिग प्रतियोगिता में इंडियन टाइगर्स मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मां शारदा सेवा संस्थान हाटा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया।
जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : गनपत सहाय पीजी कालेज सुल्तानपुर में आयोजित दो दिवसीय आठवीं राज्य स्तरीय किक बाक्सिग प्रतियोगिता में इंडियन टाइगर्स मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मां शारदा सेवा संस्थान हाटा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। बीते नौ व 10 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, सातरजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश में इंडियन टाइगर्स मिक्स मार्शल आर्ट का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी साक्षी सिंह, कृष्णा शर्मा, आकाश बिन्द को स्वर्ण, अश्वनी यादव, हरेन्द्र यादव, आर्यन सिंह, अंजनी राय, सत्यम राय, हरिओम, अभिषेक को रजत तथा अंकित यादव को कांस्य पदक मिला। खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय कोच छविनाथ यादव को दिया। खिलाड़ियों के यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने पर मौजूद लोगों व परिजनों ने जमकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रशिक्षक शेषनाथ यादव, दिनेश कुमार भारती, शिव बदन यादव, गया नाथ यादव आदि थे।