प्रधानाचार्या से छेड़खानी पर एफआइआर दर्ज
क्षेत्र के एक विद्यालय की प्रधानाचार्या को मारपीट ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर) : क्षेत्र के एक विद्यालय की प्रधानाचार्या को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में उनके ससुर की तहरीर पर पुलिस ने नरायनपुर निवासी विवेक माली के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया। प्रधानाचार्या 30 जुलाई को आवश्यक कार्य से विद्यालय गई थीं। कुछ ही समय बाद विद्यालय का परिचारक विवेक माली वहां पहुंचा। आरोप है कि अवकाश के दिन विद्यालय आने का कारण पूछने के साथ ही चाबी मांगने लगी। देखते ही वह प्रधानाचार्या से गलत व्यवहार करने लगा और मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें