गाजीपुर में 26.50 लाख मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित, नाम जुड़वाने-सुधार कराने को एक माह का मौका
गाजीपुर में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया है, जिसमें 26.50 लाख मतदाता ...और पढ़ें

गाजीपुर मतदाता सूची 2027: अनंतिम प्रकाशन, सुधार और नए नाम जोड़ने का मौका।
HighLights
गाजीपुर में 26.50 लाख मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी।
नाम जुड़वाने, कटवाने, सुधारने को 17 नवंबर से 16 दिसंबर।
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन भी।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 26,50,903 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हैं। इनमें 14,39,056 पुरुष, 12,11,812 महिला और 35 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और किसी तरह की त्रुटि में सुधार कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक एक माह का समय मिलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और पात्र नागरिकों से दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सूची का अवलोकन जिले के 3,335 मतदेय स्थलों के साथ तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा सकेगा। इसे जनपद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के साथ ही एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्म-6 भरना होगा।
मतदाता सूची में नाम, पता सहित अन्य प्रविष्टियों में संशोधन, निवास परिवर्तन, मतदाता पहचान पत्र बदलने और दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए फार्म-8 की व्यवस्था है। वहीं मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरा जा सकता है।
निर्वाचन आयोग ने 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए हैं। इन दिनों सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर आलेख्य मतदाता सूची और पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 व 8 के साथ उपस्थित रहेंगे। नागरिक संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा आयोग के पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में जखनियां में सर्वाधिक 4,11,854 और गाजीपुर सदर में सबसे कम 3,31,031 मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या महिलाओं से 2,27,244 अधिक है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता
जखनियां 2,24,755 1,87,092 7 4,11,854
सैदपुर 2,08,106 1,78,060 6 3,86,172
गाजीपुर सदर 1,76,765 1,54,266 0 3,31,031
जंगीपुर 1,90,191 1,59,393 3 3,49,587
जहूराबाद 2,11,533 1,77,694 0 3,89,227
मुहम्मदाबाद 2,11,733 1,71,718 17 3,83,468
जमानियां 2,15,973 1,83,589 2 3,99,564
कुल 14,39,056 12,11,812 35 26,50,903
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।