पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को सचेत होना जरूरी
जासं, मनिहारी (गाजीपुर): विमला रमाशंकर महाविद्यालय यूसुफपुर खड़बा में विश्व वानिकी दिवस
जासं, मनिहारी (गाजीपुर): विमला रमाशंकर महाविद्यालय यूसुफपुर खड़बा में विश्व वानिकी दिवस पर बुधवार को विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण को बचाए रखना जरूरी है। पौधरोपण के नाम पर कम से कम तुलसी का पौधा ही लगाएं।
कहा कि सरकार के साथ ही आम जनता का पर्यावरण संरक्षण का दायित्व है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। विशिष्ट अतिथि ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि आज पर्यावरण से आदमी ही नहीं पशु और पक्षी भी प्रभावित हुए हैं। पशु पक्षी के नहीं रहने से मानव जीवन के लिए खतरा है। अब गिद्ध भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। यही स्थिति रही तो आनी वाली पीढ़ी केवल पक्षियों का नाम पढ़कर व चित्र देखकर जान पाएगी की भारत में ऐसे पक्षी रहा करते थे। इसे लेकर सभी लोगों को सचेत होना होगा। प्रभारी वनाधिकारी डा. एस राजा मोहन ने कहा कि सभी लोग अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए ठान लें। ऐसे में देश में हर वर्ष करोड़ों पौधे लग जाएंगे। वन विभाग की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकुमार ¨सह, प्रवीण तिवारी, राजेश ¨सह, जयप्रकाश तिवारी, उमेश तिवारी, राजेश, विनोद, उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पंकज दुबे व संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी उमाशंकर द्विवेदी ने किया।