जब से भाजपा सरकार आयी, बढ़ी कमर तोड़ महंगाई
छात्राओं ने पदयात्रा में शामिल लोगों को राखी बांधकर उनके सफल यात्रा के लिए शुभकामना व्यक्त किया।
जब से भाजपा सरकार आयी, बढ़ी कमर तोड़ महंगाई
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : समाजवादी पार्टी की सरजू पांडेय पार्क से आरंभ हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ पदयात्रा गुरुवार को तीसरे दिन रेवतीपुर से चलकर दिलदारनगर पहुंची। यात्रा आरंभ होने के पूर्व स्थानीय छात्राओं ने पदयात्रा में शामिल लोगों को राखी बांधकर उनके सफल यात्रा के लिए शुभकामना व्यक्त किया। यह पदयात्रा "रोजी रोटी दे न सके जो, वह सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है’ और "जब से भाजपा सरकार आयी है, कमर तोड़ मंहगाई है’ आदि नारे के साथ आगे बढ़ी।
विधायक मन्नू अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में इस देश की गंगा जमुनी तहजीब, इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप और गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। यह पदयात्रा देश में सत्ता परिवर्तन करने में पूरी तरह सहायक होगी। अभिषेक यादव ने कहा कि प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
समाजवादी पार्टी अग्निपथ योजना का विरोध करती है। यह योजना नौजवानों के साथ धोखा है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया। पदयात्रा में राघवेंद्र यादव, विकास यादव, ओमप्रकाश यादव, पारस नाथ पाठक, सुजीत कुमार, शिवशंकर यादव, गंगा, मटरू पहलवान, धर्मेंद्र यादव पकालू, अमित ठाकुर, संदीप यादव, अनिल यादव, सतेंद्र यादव सत्या आदि शामिल थे।