जलवायु परिवर्तन के कारण संकट में मानवता
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे जवाह
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से निकल कर पीजी कालेज चौराहा होते हुए लार्ड कार्नवालिस पार्क पर जाकर समाप्त हो गई। बच्चों ने रैली में जन-जन को यह बताना है, घर-घर पौध लगाना है, धरती मां की यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार के नारे लगाए।
उप प्रभागीय वनाधिकारी वीएन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के पौधरोपण के अभियान में सभी को हिस्सा लेते हुए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करनी चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानवता संकट में है। उन्होंने गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने एवं पालीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। इस मौके पर जीएस कुशवाहा, वीपी दुबे, एके मिश्र सहित क्षेत्रीय वन अधिकारी अर¨वद ¨सह, वन दारोगा प्रभात कुमार ¨सह, मुहम्मद अखलाक, वन संरक्षक देवचरन यादव आदि थे।