Move to Jagran APP

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान बुधवार को कि

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Dec 2017 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2017 06:07 PM (IST)
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान बुधवार को किया जाएगा। शाम चार बजे मतदान समाप्ति के बाद मतगणना और देर शाम परिणाम घोषित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतदान के लिए अधिवक्ताओं के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। बिना इसके मतदान करने की अनुमति नहीं होगी।

loksabha election banner

सिविल बार में चुनाव के लिए मतदान सुबह दस बजे शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक टेबल पर छह सदस्य रहेंगे जो चुनावी प्रक्रिया को पूरा करेंगे। बूथ नंबर एक पर एक से 342 सदस्य मतदान कर पाएंगे। बूथ नंबर दो पर 343 से 692 एवं बूथ नंबर तीन पर 693 से 1064 मतदाता मतदान कर पाएंगे। चुनाव अधिकारी अर¨वद कुमार ¨सह उर्फ ¨सहासन ¨सह ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए पुलिस व्यवस्था भी की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश राय व श्यामजी ¨सह ने बताया कि सुबह दस बजे मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान करने के लिए समय की बाध्यता जरूरी है। चार बजे के बाद अधिवक्ता मतदान नहीं कर पाएंगे।

पांच पदों के लिए होगा मतदान

सिविल बार में पांच पदों के लिए मतदान किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, महासचिव व सह सचिव प्रशासन शामिल है। इसके लिए सुबह से ही सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं जबकि कुछ सुबह से डोर-टू-डोर प्रचार करने में जुटे हुए है। चुनाव के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह जानकारी सिविल बार अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.