गाजीपुर में सांड के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, झोपड़ी से बाहर निकलकर भगाने के दौरान किया हमला
गाजीपुर के कासिमाबाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान शिवशंकर चौहान की सांड के हमले में मौत हो गई। किसान झोपड़ी ...और पढ़ें

गाजीपुर में सांड का आतंक, बुजुर्ग किसान की हमले में दर्दनाक मौत।
HighLights
गाजीपुर में 85 वर्षीय किसान की सांड के हमले में मौत।
किसान झोपड़ी से सांड भगाने निकले, तभी हमला हुआ।
ग्रामीणों ने आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग की।
जासं,कासिमाबाद (गाजीपुर)। भदसा ग्राम पंचायत के सबुनिया गांव में शुक्रवार की देर रात सांड के हमले में 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान शिवशंकर चौहान उर्फ शंकर की मौत हो गई। झोपड़ी में सो रहे किसान की नींद सांड के धक्का मारने से खुली थी। वह उसे भगाने के लिए बाहर निकले, तभी सांड ने हमला कर दिया।
शिवशंकर चौहान अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान एक सांड झोपड़ी को धक्का देने लगा। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। वह सांड को भगाने के लिए बाहर निकले, तभी उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर स्वजन पहुंचे तो बुजुर्ग को मृत देखकर चीख-पुकार मच गई।
शिवशंकर घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते थे। उनके दो पुत्र बेचू चौहान और सेचू चौहान हैं। बड़े पुत्र बेचू ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।