Move to Jagran APP

दिव्यांग दूल्हा देख भड़का कन्या पक्ष , बनाया बंधक

शहर कोतवाली क्षेत्र के परसही गांव में आई बारात में दिव्यांग दूल्हे को देखकर कन्या पक्ष भड़क गया और शादी से इंकार कर दिया। रात भर दूल्हा समेत अन्य बारातियों को बंधक बनाए रखा। सुबह चली घंटों पंचायत के बाद दहेज में दिए गए 60 हजार रुपये वापस करने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा व बारातियों को मुक्त किया। तब जाकर वे घर लौटे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 05:11 PM (IST)
दिव्यांग दूल्हा देख भड़का कन्या पक्ष , बनाया बंधक

जासं, महाराजगंज (गाजीपुर) : शहर कोतवाली क्षेत्र के परसही गांव में आई बारात में दिव्यांग दूल्हे को देखकर कन्या पक्ष के लोग भड़क गए और शादी से इंकार कर दिया। रात भर दूल्हा समेत अन्य बरातियों को बंधक बनाए रखा गया। घरातियों ने आरोप लगाया कि लड़का दूसरा दिखाया गया था और शादी के लिए दिव्यांग दूल्हे के साथ बारात लेकर आ पहुंचे। सुबह घंटों पंचायत के बाद दान में दिए गए 60 हजार रुपये वापस करने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा व बरातियों को मुक्त किया।

loksabha election banner

नगसर थाना क्षेत्र के नूरपुर गोहदा गांव निवासी अवधेश राम की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के परसही गांव निवासी हीरालाल राम की पुत्री सरिता के साथ तय थी। तय तिथि पर बुधवार की रात बरात पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का खूब आवभगत की। पानी वगैरह पिलाने के बाद बरातियों ने खाना खाया। देर रात शादी के लिए दूल्हे को मंडप में ले जाया जा रहा था तो वह लंगड़ाता देख कन्या पक्ष में खुसुर-फुसुर होने लगी। बात धीरे-धीरे दूल्हन के पिता तक पहुंची। उन्होंने दूल्हे को ध्यान से देखा तो उन्हें पूरा माजरा समझ में आ गया। उन्होंने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। यह सुनकर बरातियों में हड़कंप मच गया। रात में ही दोनों पक्ष के लोग बैठकर मामला शांत कराने की सोचे लेकिन बात नहीं बनी। रात भर दूल्हे व एक दर्जन से अधिक बरातियों को बंधक बना लिया गया। हालांकि अगले दिन दान की रकम वापस होने पर मामला शांत हो गया और बरात बिना दूल्हन बारात लौट गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.