सुभद्रा कुमारी की कृतियों पर चर्चा
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के रामपुर में लेखक डा. रणवीर सिंह के आवास पर राष्ट्र रस की कवि सुभद्रा कुमारी चौहान की स्मृति दिवस पर उनकी कृतियों पर चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के रामपुर में लेखक डा. रणवीर सिंह के आवास पर राष्ट्र रस की कवि सुभद्रा कुमारी चौहान की स्मृति दिवस पर उनकी कृतियों पर चर्चा की गई। कवि प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा कि उनका काव्य हिदी में बेजोड़ राष्ट्रभक्ति का स्थान रखता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आंदोलनकर्ता सुभद्रा की रचना झांसी की रानी पर कविता उनकी सारी कृतियों पर भारी पड़ गई। उन्होंने उस राष्ट्रीय आदर्श को जीवन में समाया हुआ देखा है उसकी प्रवृत्ति अपने अंत:करण में पाई है। सुभद्रा कुमारी चौहान नारी के रूप में ही रहकर साधारण नारियों की आकांक्षाओं और भावों को व्यक्त करती हैं। गौरीशंकर शुक्ला, शेषनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रामनाथ गुप्ता, जयशंकर मिश्रा, अशोक सिंह आदि थे।