महिलाओं के सशक्तिकरण व चुनौतियों पर हुई चर्चा
जागरण संवाददाता गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के दूसरे दिन
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के दूसरे दिन महिला सशक्तीकरण एवं विधि सम्मत महिलाओं के अधिकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें डा. श्रद्धा सिंह प्रोफेसर बीएचयू ने महिलाओं के सशक्तीकरण की चुनौतियों एवं उपाय पर चर्चा की। उन्होंने पितृसतात्मक सत्त्ता एवं सामंती सोच को महिला विरोधी बताया तथा को-एजुकेशन लिग भेद को कम करने में एक महत्वपूर्ण साधन।
श्रुति त्रिपाठी एडिशनल जज देवरिया ने विधि सम्मत महिलाओं को जो अधिकार दिए गए हैं उनकी विस्तृत चर्चा की। घर एवं कार्यक्षेत्र में महिलाओं के अधिकार एवं व्यवहार तथा पास्को एक्ट पर प्रकाश डाला। महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार एवं उसके दुरुपयोग पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज ने दोनों
अतिथियों का स्वागत किया तथा महिलाओं की समाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. शंभू शरण प्रसाद ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की चर्चा की। आभार ज्ञापन महाविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विकास सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. अमित यादव, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. एखलाक खान, कार्यक्रम अधिकारी डा. सारिका सिंह, रेंजर प्रभारी डा. शिव कुमार आदि एवं महाविद्यालय की छात्राएं तथा अभिभावक जुड़े रहे।