सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी
क्षेत्र के निरहू का पूरा गांव से बिहार को जोड़ने वाली सड़क प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों व जलजमाव से हादसे होते रहते हैं। शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उदासीन बने है। इसके लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षेत्र के निरहू का पूरा गांव से बिहार को जोड़ने वाली सड़क प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों व जलजमाव से हादसे होते रहते हैं। शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उदासीन बने हैं। इसके लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
सात वर्षों में सड़क का न तो निर्माण हुआ और न ही मरम्मत। निरहू का पूरा गांव से होकर गुजरी लोक निर्माण विभाग की सड़क मिर्चा, देवैथा होते हुए बिहार तथा रेलवे स्टेशन को भी जोड़ती है। जलजमाव का होना जलनिकासी भी मुख्य कारण है। सड़क के किनारे स्थित मकानों का पानी नाली न होने के कारण सड़क पर गिर रहा है। इसके चलते जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। रात में आवागमन खतरा से खाली नहीं है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। गांव के मिथिलेश कुमार ¨सह, मनोज राजभर, इमरान, गुड्डू राय, राजकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश भी हवा-हवाई साबित हुआ। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाए।