विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिलदारनगर जंक्शन पर नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव, यात्रियों का सफर होगा आसान

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:24 PM (IST)

रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है।

दिलदारनगर जंक्शन पर नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव।

दिलदारनगर जंक्शन पर नई दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव।

HighLights

  1. दिवाली-छठ पर्व के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. नई दिल्ली-पटना ट्रेन का दिलदारनगर जंक्शन पर ठहराव होगा।

  3. यात्रियों को दिल्ली और पटना के बीच यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। आगामी दिवाली व छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चला रहा है। वहीं नई दिल्ली–पटना–पटना-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन होगा जिसका ठहराव स्थानीय जंक्शन पर भी दिया है। जिससे यात्रियों में हर्ष है।

ट्रेन संख्या 04088 डाउन में 10 से 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली से तो ट्रेन संख्या 04087 अप में पटना से 11 अक्टूबर से चलेगी जो 26 अक्टूबर तक चलेगी।

दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन संख्या 04088 नई दिल्ली से चलकर पटना तक चलेगी जो स्थानीय जंक्शन पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी और 09:42 बजे पटना के लिए रवाना होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04087 पटना से नई दिल्ली तक चलेगी। जंक्शन पर यह ट्रेन शाम 17:15 बजे पहुंचेगी और 17:17 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री आसानी से दिल्ली व पटना के बीच यात्रा कर सकेंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नपं में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सर्वोदय पब्लिक विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नपं अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने विद्यालय की छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा अपने आसपास साफ-सफाई रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने तथा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की।

छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने का संदेश दिया।नपं की ओर से अभियान के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस मौके पर सभासद इमरान खां व एसबीएम प्रभारी गौतम सहित अन्य कर्मी रहे।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में पीएम आवास शहरी के लिए 13 हजार आवेदन, अब घर-घर शुरू होगी जांच