विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में कार की टक्कर से वाराणसी के दिव्यांग युवक की मौत, साथी गंभीर

By Vindeshwari Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:10 AM (IST)

गाजीपुर के सिधौना बाजार में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय दिव्यांग ...और पढ़ें

गाजीपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत साथी घायल।

गाजीपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत साथी घायल।

HighLights

  1. गाजीपुर में कार की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत।

  2. वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सिधौना बाजार में हुआ हादसा।

  3. हादसे में एक साथी गंभीर रूप से घायल, चालक फरार।

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर सिधौना बाजार में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दिव्यांग युवक 30 वर्षीय नारायण साहनी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गौतम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वाराणसी के मछोदरी निवासी गौतम यादव अपने पड़ोसी मित्र नारायण साहनी के साथ बाइक से खरौना गांव जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सिधौना बाजार से मुड़कर दोनों हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान सैदपुर की ओर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

चौकी प्रभारी सुधीर राय के अनुसार हादसे में नारायण साहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गौतम अपने भाई की ससुराल में बहन की शादी का कार्ड देने और भाभी के छठ पूजन में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने जा रहे थे। घायल गौतम के पिता पप्पू यादव की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।