नहीं चुका पाया बेटी की शादी का कर्ज, फंदे पर झूला
जागरण संवाददाता, बिरनो (गाजीपुर): स्वयं सहायता समूह से लिए गए कर्ज को चुकता नहीं कर पा
जागरण संवाददाता, बिरनो (गाजीपुर): स्वयं सहायता समूह से लिए गए कर्ज को चुकता नहीं कर पाने पर अधेड़ ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण शौच के लिए गए तो गांव के बाहर पेड़ से शव लटकता देखकर सन्न रह गए।
बिरनो के गुलाल सराय गांव निवासी राजेश बांसफोर (42) मई माह में पुत्री की शादी के लिए दो-तीन स्वयं सहायता समूह से करीब तीन लाख रुपये कर्ज लिए थे। शादी में रुपये खत्म हो गए। कमाई का जरिया नहीं होने के कारण राजेश कर्ज चुकता नहीं कर पा रहे थे। सहायता समूह के लोग राजेश के घर आना शुरू कर दिए। उन्हें धमकियां भी दी जाने लगी। इससे परेशान होकर राजेश गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घरवालों को बिना कुछ बताए निकल गए। गांव के बाहर सिवान में पहुंचे और पेड़ रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए। सुबह ग्रामीण शौच के लिए सिवान में गए तो राजेश को फांसी पर लटकता देखकर शोर-शराबा करने लगे। थानाध्यक्ष धर्मवीर ¨सह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घरवालों से पूछताछ में पता चला है कि कर्ज चुकता नहीं कर 0पाने पर राजेश ने आत्महत्या की है। ---
पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
राजेश की मौत से पत्नी ऊषा व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के इकलौता कमाई सदस्य के आत्महत्या से परिवार के सामने आर्थिक संकट आना तय है। ऊषा को यह ¨चता खाए जा रही है कि अब बच्चों का भरण-भोषण कैसे होगा। राजेश की पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। एक पुत्री की शादी हुई है।