धारदार हथियार से युवक की हत्या
धारदार हथियार से युवक की हत्या
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 09:42 PM (IST)
धारदार हथियार से युवक की हत्या
खानपुर: गांव गौरपारा में शौच करने गए युवक की पीटकर व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपितों की तलाश शुरू कर दी। गांव निवासी देवेंद्र यादव (28) पुत्र राजेंद्र यादव ने बीटेक की पढ़ाई करने के बाद निजी तौर पर काम करते थे। दो भाइयों में देवेंद्र बड़े थे। सोमवार की रात्रि शौच करने के लिए गए थे। बीच रास्ते में कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। गंभीर घायल को लेकर स्वजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश मेंं जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें